पिथौरागढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीसाबजेड़ की टीम विजयी रही। भाजयुमो ने मोस्टामानू खेल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बीसाबजेड़ और गौड़ियागांव के बीच हुआ। सीधे सेटों में बीसाबजेड़ ने जीत दर्ज कर ली। मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश बोरा, बसंत जोशी, अभिषेक रावत, माही सौन, ललित जोशी, पंकज सौन, अभिनेष बनकोटी, दिशांत अरोड़ा, शुभम सौन, मनोज पांडे, गणेश राणा, ललित धानिक, प्रकाश जोशी आदि थे।