फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत तल्ला भैंसकोट में चारा प्रबंधन पर पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के कर्मचारी धीरेंद्र सिंह परिहार ने परियोजना की जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य बताए। उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील की। पशु चिकित्सक डॉ. संजय बसेड़ा ने उन्नत नस्ल के पशुओं को पालने के तौर-तरीके बताए। कहा कि पशुपालन से आय में बढ़ोतरी की जा सकती है। इस दौरान डॉ. बसेड़ा, इंद्र सिंह, राजेंद्र टोलिया, केशर सिंह, नरेंद्र सिंह, धरम सिंह, भूपाल सिंह, दान सिंह आदि पशुपालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें