फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता के बाद विद्यार्थियों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालयों में ड्रेस कोड, ऑनलाइन प्रवेश और सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ महाविद्यालय में चल रहा आंदोलन एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

आंदोलन के छठे दिन शनिवार को भी विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। आंदोलन स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका है। ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। अन्य मांगों के संबंध में विचार चल रहा है। एसडीएम विवि के अग्रिम आदेश तक आंदोलन स्थगित करने की अपील की, जिसे आंदोलनकारियों ने मान लिया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड ने कहा कि मांग पूरी न होने पर फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में शुभम कार्की, निखिल सार्की, पवन शर्मा, धीरज सार्की, मोहित कलपासी, तरुण जोशी, आशीष पुनेठा, मनोज ठकुराठी, सूरज वल्दिया, लक्ष्मण सिंह महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें