फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटा और बसौरा में 27.5 नाली जमीन बही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बारिश ने कूटा और बसौरा में जबरदस्त तबाही मचाई है। कूटा के प्रधान रामी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेद सिंह अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात हुई बारिश से बसौरा के राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह की 7 नाली, बसंती देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह की 7.5 नाली, टीका सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की 3 नाली, आन सिंह पुत्र लाल सिंह की 2 नाली, बहादुर सिंह पुत्र प्रताप सिंह की 3 नाली जमीन बह गई है। खेतों में मलबा पट गया है। बताया कि कूटा के ध्यान सिंह पुत्र भवान सिंह की 2.5 नाली, मान सिंह पुत्र चतुर सिंह की 2.5 नाली जमीन भूस्खलन की चपेट में आ गई। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि जमीन बहने से इन किसानों के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। जमीन बहने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ऐंचोली में भी जमीन बही
पिथौरागढ़। नगर के ऐंचोली क्षेत्र में भी बारिश से जमीन को नुकसान पहुंचा है। ऐंचोली निवासी मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि लगातार हुई बारिश से खेती लायक काफी जमीन बह गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को जमीन बहने की सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें