फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में लगे 39 सीसीटीवी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में लगे 39 सीसीटीवी खराब
विज्ञापन

पिथौरागढ़। करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 43 सीसीटीवी कैमरों में से 39 कैमरे लंबे समय से खराब हैं। सिर्फ चार कैमरों का ही संचालन हो रहा है। यह मामला मंगलवार को जब जिलाधिकारी सी रविशंकर की जानकारी में आया तो उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि सीसीटीवी का संचालन कर रही फर्म को एक सप्ताह के भीतर इनको ठीक करने के लिए कहा जाए। यदि वह एक हफ्ते में सभी सीसीटीवी का संचालन नहीं कर पाती तो उसका अनुबंध समाप्त कर दिया जाए। साथ ही सीसीटीवी के संचालन के लिए नई एजेंसी तय की जाए।

जनवरी 2016 में नगर के 43 स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए थे। पूर्व विधायक मयूख महर ने सीसीटीवी लगाने के लिए अपनी निधि से धनराशि दी थी। नगर में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए इनका उपयोग करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीसीटीवी के नियंत्रण की जिम्मेदारी जिला पुलिस को दी गई थी, लेकिन यह सीसीटीवी एक-एक कर खराब होने लगी हैं। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी का संचालन कर रही एजेंसी को नोटिस भेजा जाए। यदि एक हफ्ते में खराब सीसीटीवी नहीं सुधरी तो नई एजेंसी तय कर दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें