फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दल के सभी यात्री चिकित्सा परीक्षण में स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दल के सभी यात्री चिकित्सा परीक्षण में स्वस्थ
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे पहले यात्री दल के 55 सदस्यों का रविवार को गुंजी में चिकित्सा परीक्षण हो गया। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। सोमवार को यात्री अगले पड़ाव नाभीढांग को रवाना होंगे। यात्रियों ने रविवार को गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। चिकित्सा परीक्षण के लिए यात्रियों को एक दिन गुंजी में रुकना पड़ता है।

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में स्थित कैलाश यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पहले दल के सभी सदस्यों का सुबह नौ बजे से गुंजी स्थित आईटीबीपी के अस्पताल में डॉक्टरों ने चिकित्सा परीक्षण शुरू किया। अपरान्ह दो बजे तक चले इस परीक्षण में यात्रियों की सभी प्रकार की जांच की गई। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। पहले दल के यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में 55 पौधों का रोपण किया। यात्रा में दोबारा जाने वाले यात्री अपने लगाए गए पौधों को देखकर काफी प्रसन्न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रमौली कुमार टी शर्मा ने बताया कि दल के सभी सदस्य ओम पर्वत और कैलाश दर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सोमवार को आईटीबीपी के जवान और चिकित्सक यात्रियों के साथ नाभीढांग कैंप तक जाएंगे, जबकि 20 जून को यात्रियों को लिपुलेख दर्रा पार कराने तक आईटीबीपी के जवान साथ में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें