फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विाकसखंड के लोग 8 घंटे से अंधेरे में

Tue, 29 Dec 2015 06:35 PM IST
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग/धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की लाइन में मरम्मत के चलते मंगलवार को धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट विकासखंड की बिजली 8 घंटे तक ठप रही। लाइन मरमम्त के नाम पर घंटों बिजली गुल होने से लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9 बजे बिजली गुल होने से तीनों विकासखंडों के लोग भारी परेशानी में रहे। इंटरनेट सेवा बाधित हो गई, लोगों के मोबाइल की बैट्री चार्ज न होने से संचार सेवा प्रभावित हुई। व्यापार पर भी इसका असर पड़ा। यूपीसीएल के अवर अभियंता पूरन चंद्र से बिजली गुल होने के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि कनालीछीना में पोल बदलने का काम चल रहा था। इस कारण बिजली कटौती करनी पड़ी। शाम को 5 बजे बिजली बहाल हुई। बिजली की लाइन में मरम्मत के लिए विभाग नियमानुसार छह घंटे बिजली कटौती कर सकता है, इस हिसाब से दोपहर तीन बजे बिजली बहाल हो जानी चाहिए थी लेकिन विभाग लाइन मरम्मत में नियमों का पालन नहीं कर रहा है। ठंड के  मौसम में घंटों की बिजली कटौती से लोगों में यूपीसीएल के खिलाफ जबरदस्त रोष देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें