फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78वर्षीय बहादुर सिंह ने कोरोना से जीती जंग, सड़क नहीं होने से डोली से पहुंचाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। पभ्या गांव निवासी 78 वर्षीय बहादुर सिंह ने कोरोना से जंग जीत ली है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने बुजुर्ग को स्वस्थ होने के बाद डोली के सहारे चार किमी दूर गांव पहुंचाया।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व पभ्या गांव निवासी 78 वर्षीय बहादुर सिंह कोरोना संक्रमित निकले थे। जिनका 18 दिनों तक हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार किया गया। स्वस्थ्य होने के बाद जब वह वापस लौटे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें चार किमी खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचाया। ग्रामीणों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आए दिन मरीज, गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजबूर है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें