फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में रिजर्व मशीनों को वापस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले को आवंटित अतिरिक्त मशीनों को चुनाव आयोग को वापस भेज दिया गया है। इन मशीनों का प्रयोग अब अगले चरण के चुनाव में किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को 208 वीवीपैट, इतनी ही कंट्रोल यूनिट और 381 बैलेट यूनिट अतिरिक्त आवंटित हुई थीं। मतदान समाप्त होने के बाद अब चुनाव आयोग ने इन अतिरिक्त मशीनों को वापस मंगा लिया है।

सोमवार को एक ट्रक में सुरक्षा कर्मियों के साथ इन मशीनों को हरिद्वार सेंटर भेज दिया गया है। साथ में सहायक निदेशक दुग्ध वीके सिंह को भेजा गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें