फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंसा गांव के ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बागेश्वर की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत पोस्तला के पौंसा राजस्व गांव के लोग सड़क न होने से परेशान हैं। इसी के चलते इस बार लोकसभा चुनाव में गांव के 281 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना यदि शीघ्र गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो माह पहले ही सड़क नहीं तो वोट नहीं का एलान किया था। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भी सौंपा। 11 अप्रैल को हुए मतदान में 421 मतदाताओं में से पोस्तला के 68 ने ही अपने वोट डाले। पौंसा के ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने बताया कि दो जनपदों की अंतिम सीमा पर स्थित होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। कहा कि गांव में आज भी कोई विकास नहीं हुआ है। कहा कि गांव में सौ से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन जारी है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी गांव की उपेक्षा जारी रही तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे।

सड़कों की दुर्दशा को लेकर लोगों में आक्रोश, करेंगे चक्काजाम
मदकोट (पिथौरागढ़)। ढूनामानी, चौना क्षेत्र के लोग निर्माणाधीन सड़कों पर मलबा पटने, यातायात संचालन न होने को लेकर लामबंद होने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सड़कों की दशा न सुधरने और सड़कों का निर्माण न होने को लेकर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। इन लोगों ने कहा है कि मदकोट-ढूनामानी सड़क का सुधारकरण और पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इमला-चौना मार्ग पर भी मलबा पटा है।
विज्ञापन


जोशा से गांधीनगर को बन रही सड़क का काम अधूरा है। कहा है कि सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। जो सड़कें बनी भी हैं तो उनमें वाहन संचालन नहीं हो रहा है। कहा है कि सड़कें ठीक नहीं हुई तो 23 अप्रैल से मदकोट के गोरी पुल पर चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन में चौना की प्रधान पुष्पा देवी, जसवंत सिंह भंडारी, धर्मेंद्र फर्स्वाण, लक्ष्मण राम, पुष्कर सिंह भंडारी, हरीश राम, त्रिलोक सिंह, भगत सिंह भंडारी, ललित सिंह, मंगल राम, नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें