फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड्डा रोड पर दो कारों की भिड़ंत में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा रोड पर दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कार (यूके 05 टीए-2091) का चालक वड्डा की ओर जा रहा था। कार (यूके 04 जेड-7412) में व्यवसायी अशोक कुमार शुक्ला परिवार के साथ कामाख्या मंदिर से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे।

करीब 10.30 बजे दोनों वाहनों की सीएसडी कैंटीन के पास आपस में टक्कर हो गई। इससे अशोक शुक्ला, तेजश्री शुक्ला, मंजू, मुकेश, मीनू और गुंजन घायल हो गए। गुंजन को अधिक चोट बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वड्डा की ओर जा रही कार पलट कर पिथौरागढ़ की ओर हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें