मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। रविवार सुबह से ही मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, छिपलाकेदार, नागनीधूरा में रुक रुक कर बर्फबारी होती रही।
निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे। बर्फबारी से मुनस्यारी का तापमान रविवार को फिर गिर गया। रविवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री था। हवा चलने से ठंड का प्रकोप बना हुआ है।
जिले के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे। एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।