फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पिथौरागढ़ में निकाली विजय संकल्प रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में विजय संकल्प रैली निकाली। रैली को पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली विजडम तिराहे से होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में घूमी।
विज्ञापन


रामलीला मैदान टकाना में रैली का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए 2019 में पुन: मोदी सरकार की वापसी का संकल्प लिया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश महर के नेतृत्व में निकली रैली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश मेहता, ललित जोशी, नीरज कोठारी, गोपू अधिकारी जिला मंत्री मदन जोशी, मितेश बोहरा, नगर मंडल पियूष जोशी, मनोज पांडेय, भूपेश चुफाल, मनोज महर, मनीष रावत, रोमिल जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

बेड़ीनाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेड़ीनाग में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली को मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में नंदन बिष्ट, इंद्र धानिक, मनीष पंत, मंजुल महेश्वरी, अभिनेश बनकोटी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। धारचूला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने धारचूला में रैली निकाली। भारत मां की जय के नारों के साथ कार्यकर्ता नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमे। रैली में मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवीन थलाल, मंडल अध्यक्ष रविंद्र ठगुन्ना, नगर अध्यक्ष राजेंद्र धामी, महामंत्री नरेंद्र सिंह धामी, जमन सिंह, संदीप बोरा, महेंद्र धामी, दीपक बिष्ट, जीवन चंद, राकेश भट्ट, प्रकाश कठायत, दान सिंह धामी, गौरव बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें