फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका बीएसएनएल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बीएसएनएल एक्सचेंज का कार्ड फुंकने से पिछले 10 दिनों से नेट सेवा ठप है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका। उन्होंने शनिवार तक इंटरनेट सेवा सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


चार दिसंबर से झूलाघाट एक्सचेंज का कार्ड फुंका है। इसके चलते क्षेत्र के सौ से अधिक ब्राडबैंड संयोजनों में नेट काम नहीं कर रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने से आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को पुरानी बाजार में बीएसएनएल का पुतला फूंका। व्यापारी विजय भट्ट ने कहा कि सरकार का रवैया हमेशा से ही सीमांत के बाजार के प्रति पक्षपात पूर्ण रहा है।

चार दिसंबर से नेट काम नहीं करने से पोस्टआफिस में लेनदेन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। साथ ही कई लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। विभागीय कर्मचारी रोज टालमटोली कर रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में सुरेश ओली, मदन पंगरिया, डब्बू कलखुड़िया, सौरव श्रेष्ठ, दिनेश गढ़कोटी, नवीन भट्ट, नीरज भट्ट, बेनीराम तिवारी, योगेश आदि थे।
विज्ञापन


एक्सचेंज का कार्ड अल्मोड़ा से आ गया है। कार्ड में डाटा फीड करने के बाद शुक्रवार शाम तक नेट सेवा बहाल हो जाएगी। -गौरव कन्याल, अवर अभियंता दूरसंचार अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें