धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के सिन्याखोला मार्ग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से 50 वर्षीय खड़क सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को एंबुलेंस की व्यवस्था कर जिला अस्पताल भेजा गया।