फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटी ने बढ़ाई राष्ट्रीय दलों की धड़कन,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मतदान के दिन के रुझान के साथ ही सोमवार को हुई चर्चाओं पर यकीन करें तो समानता मंच से जुड़े निर्दलीय शमशेर महर ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पालिका क्षेत्र के 41 मतदेय स्थलों के रुझान को देखे तो इनमें भाजपा, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय शमशेर महर का जोर दिखा। मतदान के दिन शहर के कई बूथों में शमशेर महर के समर्थक वोटर खुले रूप से उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। बूथों में महर के वोटर मुखर थे तो वोटरों का एक बड़ा समूह खामोश था।

समानता मंच के साथ सवर्ण मतदाताओं का जुड़ाव है। सवर्ण मतदाताओं को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है। यदि निर्दलीय शमशेर महर अच्छा-खासा वोट लाने में कामयाब रहते हैं तो इसका सीधा-सीधा नुकसान भाजपा को होगा। कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती के साथ इस बार कांग्रेस का एक धड़ा नहीं था लेकिन दो बार के पालिकाध्यक्ष खाती अपनी कार्यशैली और कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक के बूते मुख्य लड़ाई में बने हुए हैं। दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में से एक अजय महर और चंद्रशेखर सामंत को मिलने वाले वोट भी हार-जीत के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें