फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निर्माण निगम की कार्यप्रणाली से डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने यूपी निर्माण निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पांच वर्ष पहले विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति और उनमें पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद वर्तमान तक कार्य पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई। साथ ही विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने और ऐसे प्रकरणों पर शासन को सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने वर्ष 2016 से 4 करोड़ 94 लाख 72 हजार की लागत से मुनस्यारी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन का कार्य धनराशि होने के बावजूद पूरा नहीं होने पर यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमांत तकनीकी संस्थान के एक ब्लॉक भवन को 31 दिसंबर तक हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में दो प्रशासनिक भवन बनने थे, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। वर्तमान में हॉस्टल का निर्माण 50 फीसदी कर लिया गया है। नर्सिंग कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने के संबंध में सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से हुई वार्ता के अनुसार स्थानीय स्तर पर फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि हल्द्वानी में संचालित हो रही तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं दीपावली के बाद कॉलेज में ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बैठक में मुनस्यारी अंतर्गत 10.36 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टीआरसी बिर्थी, तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टीआरसी मुनस्यारी की भी समीक्षा की गई। मुनस्यारी टीआरसी का कार्य पूर्ण होने पर डीएम ने भवन हस्तांतरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय भवन मुनस्यारी के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान वर्ष 2016 में 4 करोड़ 94 लाख 72 हजार रुपये स्वीकृति के बाद भी वर्तमान तक 1.80 करोड़ ही व्यय करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, प्रधानाचार्य आईटीआई बीके चौधरी, निर्माण निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें