पिथौरागढ़। अंडर-14, 17 एवं 19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के ट्रायल संपन्न हो गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
केएन उप्रेती राइंका के खेल मैदान में तीन दिनी ट्रायल में जिले भर के स्कूलों के एक हजार बालक पहुंचे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग में 16 सदस्यीय टीम चयनित की गई। जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14 एवं 15 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल संपन्न कराने में पूर्व जिला खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत, भूपेंद्र चौहान, प्रवीन कुमार, राजेंद्र खोलिया, नितिन उप्रेती, अर्जुन कुमार, जीवन खोलिया, योगेश जोशी, राजा उपाध्याय, अजय कुमार, भुवन उप्रेती, विजय सौन, चंद्रशेखर पुनेड़ा, डीसी ओझा, कैलाश महरा आदि ने सहयोग किया।