फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ने हल्द्वानी को 90-71 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी बास्केटबाल (छात्र) प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ ने जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ ने हल्द्वानी को 90-71 के अंतर से पराजित किया।

निर्णायक नीरज जोशी, प्रदीप ज्याला, रमेश लोहनी, गौरव जोशी, हरीश ऐरी रहे। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि सभी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. जेएस ज्याला, डॉ. आरडी जोशी, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. जीसी पंत, डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. विपिन पाठक, क्रीड़ाधिकारी प्रो. पीएस बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें