फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलेभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया।
विज्ञापन

जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की दौला और सिटी शाखा में रंगारंग कार्यक्रम हुए। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, ममता पंत, प्रशासक गजेंद्र बोहरा, सुनीता रावत ने विचार रखे।

आइडियल पब्लिक स्कूल प्रबंधक रमन सेठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य विनोद ग्वाल ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रमेश जोशी ने केक काटकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। संचालन कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने किया। नारायण स्वामी पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


बीसाबजेड़ इंटर कॉलेज में मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। सीईओ और प्रबंधक चंद्री चंद ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र वर्मा, नरेंद्र चंद आदि थे। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में मुख्य शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।

पीएनएफ स्कूल, जीआईसी रसैपाटा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्यामश्री विश्वास के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रेखा जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। स्टेफर्ड स्कूल में प्रबंधक राकेश देवलाल, प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम हुए।

डीडीहाट। विद्यासागर पब्लिक स्कूल, मलयनाथ पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी, राइंका डीडीहाट, राबाइंका सहित समस्त स्कूलों में शिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम केएन गोस्वामी ने आचार्य मोहन सिंह नितवाल के साथ ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले आचार्यों को सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा, लक्ष्मण पांगती आदि मौजूद थे।

झूलाघाट। जीआईसी झूलाघाट, एमकेबीएस स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों को मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें