फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल ए, बीएफसी और थल बी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को तीन लीग मुकाबले खेले गए। इनमें थल ‘ए’, बीएफसी और थल ‘बी’ ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला थल ‘ए’ और यंग स्टार डीडीहाट के बीच खेला गया। इसमें थल ‘ए’ ने 2-0 से जीत दर्ज की। थल की ओर से दोनों गोल कैलाश ने किए। दूसरा मुकाबला बीएफसी और जीएमए रिटर्न के बीच हुआ। इसमें बीएफसी ने 3-0 से जीत दर्ज की। बीएफसी की ओर से पंकज टोलिया, हिमांशु और लक्की ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला थल ‘ए’ और थल ‘बी’ की टीमों के मध्य खेला गया। थल ‘बी’ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला जीता। निर्णायक पंकज टोलिया, सुनील मेहता रहे। शुभम और राहुल ने लाइनमैन की भूमिका निभाई। स्कोरर मयंक खड़ायत, शुभम मर्तोलिया रहे। मैच का आंखों देखा हाल युवराज ने सुनाया। इस दौरान दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें