फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों के आंदोलन को जनमंच ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने का विरोध कर रहे अभिभावकों को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। व्यापार संघ और जन मंच ने मनमानी फीस बढ़ोतरी कर अभिभावकों का मानसिक रूप से उत्पीड़न करने के खिलाफ आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


शनिवार को हुई जनमंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फीस बढ़ोतरी का विरोध करने पर एक स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दे रहा है। प्रशासन इस मामले में मूक दर्शक बना हुआ है। मंच के संयोजक भगवान रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुबोध बिष्ट, कोषाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, चेतना सिंह, किशन सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

अभिभावकों के आंदोलन को व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभिभावकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में आशीष सौन, मनीष चौधरी, दिनेश कापड़ी, विक्रांत पुनेड़ा, होशियार बोरा, विक्रम वाल्मीकि, पंकज पाठक, दीपक जोशी, विनीता गोस्वामी, तृप्ति पाठक, निर्मला महर, हेमा महर, कविता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें