पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग में पिथौरागढ़ में कार्यरत अधीक्षण अभियंता योगेश लाल का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर हरीश पांगती को पिथौरागढ़ को नया एसई नियुक्त किया गया है।
एसई पांगती चंपावत के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के निर्माण कार्य भी देखेंगे। कुमांऊ आयुक्त राजीव रौतेला ने बताया कि आपदा काल में सड़कों और पुलों का काम तेजी से किया जाना है। उन्होंने कहा कि नए एसई के आने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। आयुक्त ने कहा कि बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को भी समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है।