फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान ने पानी बर्बाद करने वाले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल किल्लत के बीच जल संस्थान ने सिनेमा लाइन क्षेत्र के निरीक्षण में पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ता पकड़े हैं। इन उपभोक्ताओं को सोमवार को विभागीय नोटिस भेजे जाएंगे। इसके साथ ही जल संस्थान अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


रविवार को जल संस्थान के ईई विशाल कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सिनेमा लाइन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ईई ने पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं को रंगेहाथ पकड़ा। इन उपभोक्ताओं का पानी का टैंक ओवरफ्लो होकर बह रहा था। कुछ वाहन धो रहे थे तो कुछ खेतों में सिंचाई कर रहे थे।

ईई ने ऐसे उपभोक्ताओं को मौके पर चेतावनी देने के साथ ही पानी का दुरुपयोग रोकने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सोमवार कार्यदिवस में पानी बर्बाद करने वाले उपभोक्ताओं को विभागीय नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण अभियान चलाकर पानी का दुुरुपयोग रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें