फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड फेल होने से घंटों ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। हाइ वोल्टेज के चलते पावर कॉपोरेशन का चंडाक ग्रिड फेल हो गया। ग्रिड के फेल होते ही जिले भर में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से पंपिंग आधारित पेयजल योजनाएं तीन घंटा ठप पड़ी रही। वहीं कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह तकरीबन 11 बजे चंडाक स्थित ग्रिड फेल हो गया। इससे जिले भर में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू कामकाज पर असर पड़ा। बिजली आधारित कारोबार फोटो स्टेट, साइबर कैफे आदि में काम नहीं हो पाया। बिजली न होने से छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। दोपहर दो बजे ग्रिड से आपूर्ति बहाल हुई। इससे पहले ग्रिड की मरम्मत की गई। वितरण खंड के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि हाई वोल्टेज के चलते ग्रिड फेल हो गया था। इसके चलते आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो गई। बता दें कि पिछले दिन भी ग्रिड फेल हो गया था। इससे आठ घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें