पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के पूर्व छात्र नितिश खड़ायत का इंडियन वैटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। नितिश की सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नितिश के पिता पद्म सिंह खड़ायत राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में प्रवक्ता और मां लीला खड़ायत राजकीय इंटर कॉलेज भड़कटिया में सहायक अध्यापिका हैं। भाई मनीष खड़ायत लोनिवि में इंजीनियर हैं। नितिश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नितिश को बधाई दी गई।
प्रधानाचार्य डॉ. चंदन तड़ागी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह, प्रबंधक बीएस गोबाड़ी और प्रबंध समिति के सदस्यों ने नितिश को होनहार बताया। इस दौरान आचार्य खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, उमाकांत पंत, कौशलेश त्रिपाठी, भूपेंद्र जेठी, रवींद्र बहादुर चंद, विजयानंद जोशी आदि मौजूद थे।