डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से 28 जनवरी को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में नवीन बुर्फाल को डॉ. नित्यानंद कर्तव्यपरायण पुरस्कार दिया गया। नवीन बुर्फाल को बंजर जमीन को फिर से हरा भरा करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिह रावत ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर यह सम्मान प्रदान किया। नवीन बुर्फाल को पर्वतीय ग्रामों में बंजर भूमि में फल बगीचों की स्थापना के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयोग के लिये यह सम्मान प्रदान किया। नगर पालिका के तहसील वार्ड निवासी नवीन बुर्फाल वर्तमान में उप परियोजना निदेशक जलागम प्रबंधन के पद पर टिहरी में तैनात हैं। यह सम्मान मिलने पर डीडीहाट यूथ सोसाइटी सहित तमाम संगठनों ने नवीन बुर्फाल को बधाई दी।