फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री करन सामंत ने मोबाइल ऐप से दैनिक उपस्थिति लेने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि डीएम ने प्राथमिक स्कूल, जूनियर हाइस्कूलों के शिक्षकों को मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं, यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। सामंत ने कहा कि पिथौरागढ़ की भौगोलिक परिस्थिति प्रदेश के अन्य जिलों से विषम और जटिल है। धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, मूनाकोट, कनालीछीना, गंगोलाहाट विकासखंड के दुर्गम स्थानों में नेटवर्क काम नहीं करता है, न उन क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के पास एनराइड मोबाइल सेट उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने फरमान तो जारी कर दिया लेकिन मोबाइल सेट उपलब्ध नहीं कराए। कहा कि मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें