फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की मदद के लिए 27 हजार जमा किए

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। ब्लड कैंसर से जूझ रही बेड़ीनाग की बेटी ज्योति महरा के जीवन को बचाने की मुहिम में लोग जुटे हुए हैं। लोग अपने-अपने स्तर से ज्योति की मदद को आगे आ रहे हैं। थल क्षेत्र के लोगों ने ज्योति के इलाज के लिए 27 हजार रुपये की धनराशि उनके यूनियन बैंक के खाते में जमा करवाई है।
विज्ञापन


अठखेत के ग्राम प्रधान दीपक भैंसोड़ा के नेतृत्व में थल के सुरेश रजवार, अन्नु सामंत, महेश जोशी, गंगा सिंह बसेड़ा, कुंदन राम, थल-पिथौरागढ़ टैक्सी यूनियन, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों ने बिटिया ज्योति की मदद के लिए 27 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने कहा कि ज्योति की मदद के लिए आगे भी मुहिम को जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से ज्योति की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें