फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी में लोकतांत्रिक और वाम गठबंधन के बीच मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में चुनावी तस्वीर रोचक हो रही है। मुख्य मुकाबला लोकतांत्रिक गठबंधन और वाम गठबंधन के बीच होगा। चुनाव मैदान में एक पूर्व और एक वर्तमान राज्यमंत्री भी कूदे हैं। बैतड़ी में चुनाव सरगर्मी बढ़ गई है। यहां मतदान 26 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


हाल ही में सुदूर पश्चिमांचल को नए राज्य का नाम मिलने के बाद नेपाल में पहली बार हो रहे चुनाव में बैतड़ी जिले में प्रतिनिधि सभा (एमपी) के लिए मुख्य मुकाबला वाम गठबंधन और लोकतांत्रिक गठबंधन के बीच है। वाम गठबंधन के प्रत्याशी सरकार में पूर्व अर्थ राज्य मंत्री दामोदर भंडारी और लोकतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री नर बहादुर चंद के बीच कड़ा मुकाबला है।

वाम गठबंधन से एमाले के प्रत्याशी दामोदर भंडारी को चुनाव में माओवादियों के समर्थन मिलने और राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी के नेता पुष्कर राज जोशी लक्खा के अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एमाले में शामिल होने का फायदा भी मिलता दिख रहा है। साथ ही पूर्व में हुए स्थानीय गांव पालिका के चुनाव में वाम गठबंधन के प्रत्याशी आगे रहे थे। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में भी वामपंथियों को बढ़त मिली थी।
विज्ञापन


वहीं, लोकतांत्रिक गठबंधन के नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी नर बहादुर चंद को बैतड़ी की तीन नगर पालिका और छह गांव पालिका में फायदा मिलने की उम्मीद है। बैतड़ी जिले में 2007 के चुनाव में क्षेत्र संख्या एक से माओवादी पार्टी के नरेंद्र बहादुर कुंवर और क्षेत्र संख्या दो से माओवादी की ही रेणू चंद ने जीत दर्ज की थी।

माओवादी पार्टी के नरेंद्र बहादुर कुंवर इस समय वाम गठबंधन के प्रत्याशी दामोदर भंडारी के साथ हैं। साथ ही 2013 के चुनाव में क्षेत्र संख्या एक से दामोदर भंडारी और क्षेत्र संख्या दो से नर बहादुर चंद चुने गए थे। संविधान बनने के बाद हो रहे इस चुनाव में इस बार स्थितियां बदल गई हैं। परिसीमन के बाद अब बैतड़ी में मात्र एक सीट रह गई है।

बैतड़ी के मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु प्रसाद गौतम ने बताया कि बैतड़ी में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए भारी संख्या में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नागरिक पुलिस को लगाया जाएगा। भारत से लगी सभी खुली सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें