फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के कैलाली जिले में बस दुर्घटना, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के कैलाली जिले में रविवार सुबह यात्री बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत गंभीर है। कई घायलों को अतरिया के पद्मावती अस्पताल भेजा गया है और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस के जवानों एवं आसपास के लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यहां मिली जानकारी में कहा गया है कि शनिवार रात बैतड़ी से मैलोली के रास्ते कैलाली को जा रही पवनदूत यातायात की यह बस रविवार सुबह 4 बजे कैलाली के गांवपालिका वार्ड संख्या 3 के पास एक पहाड़ी से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 30 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को अतरिया के पद्मावती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवनाथ नगरपालिका बैतड़ी वार्ड संख्या 6 की 64 वर्षीय झुंटी देवी, पाटन नगरपालिका बैतड़ी वार्ड संख्या 5 की 19 वर्षीय रेवती भाट और बैतड़ी की ही पंचेश्वर गांव पालिका वार्ड संख्या 4 की 24 वर्षीय कविता तिवारी की मौत हो गई।

क्षेत्रीय प्रहरी यातायात कार्यालय अतरिया के प्रहरी कांस्टेबल हरीश बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद डडेलधूरा और कैलाली से नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी और चिकित्सा टीम को घटनास्थल की ओर भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल 12 लोगों की हालत गंभीर बनी है। इनमें से 2 लोगों को भारत के हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के पर्वतीय हिस्सों में रात्रि में भी वाहनों का संचालन होता है। आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह घटना हुई होगी। दुर्घटनास्थल पर लोगों का सामान बिखरा हुआ है। अलबत्ता पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें