फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली डाकघर की अव्यवस्था से ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के मुख्य डाकघर में पिछले 20 दिनों से इंटरनेट व्यवस्था बाधित होने के कारण डाकघर में कोई भी काम नहीं हो पा रहे हैं। काम न होने से ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने तीन दिन के भीतर डाकघर का कार्य सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने व्यवस्था सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गणाईगंगोली का डाकघर जिसके अंतर्गत क्षेत्र के 13 पोस्ट आफिस आते हैं। इंटरनेट व्यवस्था ठप होने के कारण डाकघर में निकासी, जमा समेत तमाम काम प्रभावित हो गए हैं। इससे परेशान लोगों का कहना है कि शादी ब्याह की तैयारी में लगे लोगों के सामने आर्थिक समस्या आ रही है। लोग रोज डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम न होने से उन्हें होकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार यह मामला उठाया जा चुुका है। लेकिन अव्यवस्था को ठीक नहीं किया जा सका। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर के पोस्ट मास्टर अतुल कुमार का कहना है कि इंटरनेट व्यवस्था बाधित होने की शिकायत अधीक्षक डाकघर पिथौरागढ़ को 20 सितंबर को ही कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य सुचारु हो जाएगा। जसवंत सिंह, हरीश मेहता, फकीर राम, रमेश कुमार, धीरेंद्र उपाध्यक्ष, आनंद सिंह बोरा, किशन राम, कुलदीप कुमार, चंचल सिंह, दीपा देवी आदि लोगों ने कहा है कि तीन दिन के भीतर कार्य सुचारु नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें