फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के लिए बनाई गई अस्थायी सड़क बंद करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल में रामगंगा से लगातार हो रहे खनन की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने छापा मारा। एसडीएम के आने की सूचना मिलते ही माफिया भाग गए, लेकिन उनकी ओर से जमा की गई सारी खनन सामग्री जब्त कर ली गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने नदी तक अवैध तरीके से बनाई गई सड़क को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही नदी के तट तक जाने वाली सड़क पर पुलिस से बैरियर लगाने को कहा गया। बताया गया कि दो माह पहले नदी के तट की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगाया था, लेकिन दस दिन पहले इस बैरियर को बिना कारण हटा दिया गया।

एसडीएम ने कहा कि जो भी वाहन खनन सामग्री के साथ पकड़ा जाएगा, उसे मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि अवैध खनन को रोकने के लिए बराबर निगरानी करें। बताया गया कि थल में रामगंगा से बारिश के मौसम में भी धड़ल्ले से खनन जारी रहा। एसडीएम के साथ थाना प्रभारी पीआर आगरी भी थे, जबकि स्थानीय निवासी दामोदर भट्ट, हरिशंकर भट्ट, अनिल कार्की ने खनन से हो रहे नुकसान की जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें