फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुण ले दगड़िया, बात सुणिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चनकाना महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने बेहतरीन कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। स्थानीय कलाकार राजेंद्र कठायत और चंद्रा डांगी ने मंच पर सामूहिक रूप से सुण ले दगड़िया, बात सुणिया गीत गाया तो लोग कलाकारों के साथ खुद भी गाने लग गए।
विज्ञापन


महोत्सव का उद्घाटन एसडीएम वैभव गुप्ता ने किया। महोत्सव में देवभूमि जनजागर समिति झूलाघाट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव में प्राथमिक विद्यालय खेतीजरौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेतीजरौली, पाइंसलैंड पब्लिक स्कूल, साधना पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित कई स्थानीय और लोक कलाकारों ने अपने फन का जादू बिखेरा।

महोत्सव में बेड़ीनाग के व्यापार संघ अध्यक्ष ललित महरा, हरीश चुफाल, भूपेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष धन सिंह भंडारी और संयोजक गोपाल महरा ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव का संचालन गोविंद भंडारी और देव कार्की ने किया। बेड़ीनाग में बृहस्पतिवार को मासिक बाजार बंदी के कारण महोत्सव स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें