फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण के कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल। हरेला पखवाड़े के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम जारी हैं। राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सजावटी और छायादार पौधे रोपे। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने प्रकृति के संरक्षण और पौधों के महत्व की जानकारी दी। पंकज सिंह महर ने मनुष्य के जीवन में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहां समय भूपेंद्र सिंह डसीला, चंद्रा पंत, गिरीश नगरकोटी, राजेंद्र धामी, शोभा, शुभम सौन, राकेश कसनियाल, अंकित भंडारी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, थल के द्योकोली गांव में ग्राम्या परियोजना के तहत चारा प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया गया। लोगों को पौधों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, प्रधान पूरन चंद्र जोशी, खोलीमाली के सरपंच हेम चंद्र उपाध्याय, द्योकोली के प्रधान महेंद्र सिंह देउपा, ग्राम्या के प्रभारी नवीन चंद्र उपाध्याय, गोविंद सिंह लटवाल, सुनील सती आदि थे। ग्राम्या परियोजना के तहत गांवों में इस समय पौधरोपण का व्यापक कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें