फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबर
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनो टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

लीग मुकाबलों का एक अहम मैच थल फुटबाल क्लब और जेएमएस के बीच हुआ। पहला गोल जेएमएस के विक्की ने पहले हाफ के 17वें मिनट में कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। थल के दीपक ने 21वें मिनट में गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में थल के पंकज ने बेहतरीन किक से गोल कर थल की टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के अंतिम मिनट में जेएमएस के आशीष ने बेहतरीन पास को गोल में बदल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायक की भूमिका में पंकज टोलिया, लाइनमैन दीपक पंवार और टीनू जंगपांगी थे। मैच के मुख्य अतिथि पवन वर्मा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें