फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी में खुला व्यापार कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गुंजी में खुला व्यापार कार्यालय
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार के लिए गुंजी में शुक्रवार को ट्रेड (व्यापार) कार्यालय खुल गया है। अब व्यापारियों को गुंजी से भी व्यापार परमिट जारी किए जाएंगे। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को गुंजी में भारतीय स्टेट बैंक की अस्थायी शाखा और कस्टम कार्यालय भी काम करने लग जाएगा।

तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि अब तक 44 व्यापारियों और 35 सहायकों ने व्यापार परमिट प्राप्त कर लिए हैं। पहली बार जून में इतने अधिक परमिट जारी हुए हैं। प्रशासन के पास 265 व्यापार परमिट उपलब्ध हैं। यदि परमिट की कमी होगी तो केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से इनको मंगा लिया जाएगा। इधर, व्यापारियों ने सामान गुंजी पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सामान को घोड़ों में लादकर वह लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद तिब्बत की मंडी तकलाकोट पहुंचाएंगे। अभी प्रशासन के पास व्यापार परमिट के लिए कई आवेदन आए हुए हैं। इनके आधार पर लगातार परमिट जारी करने का काम चल रहा है। अब परमिट धारचूला के साथ साथ गुंजी में भी बनने लगेंगे। व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें