फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 70 सड़कों पर आपदा की मार, सुधारीकरण के लिए बजट की दरकार

Mon, 23 Dec 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदाकाल बीत गया है लेकिन इसके दिए जख्म अब भी हरे हैं इन्हें भरने में सिस्टम भी नाकाम साबित हो रहा है। आपदा से क्षतिग्रस्त 70 सड़कें इसका प्रमाण हैं। पिथौरागढ़, डीडीहाट और गंगोलीहाट डिविजन में आपदा से क्षतिग्रस्त इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए लोनिवि ने करीब 10 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए जो सरकारी फाइलों में सिमटकर रह गए हैं। बदहाल सड़कों के सुधारीकरण के लिए बजट नहीं मिल रहा और क्षेत्र की दो लाख से अधिक की आबादी खतरे में सफर करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन




लोनिवि के पिथौरागढ़, बेड़ीनाग और डीडीहाट डिविजन ने जब नुकसान का आकलन किया तो आपदा से पिथौरागढ़ डिविजन में 40, डीडीहाट में 20, बेड़ीनाग में क्षतिग्रस्त 10 सड़कों के सुधारीकरण के लिए विभाग को 10 करोड़ रुपये की दरकार है लेकिन सरकारी तिजोरी में धन नहीं है।



विभाग ने सड़कों के सुधारीकरण के प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे हैं जो सरकारी फाइलों में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में बजट के अभाव में विभाग के लिए सड़कों का सुधारीकरण करना चुनौती बन गया है इसकी सीधी मार आम जनता सह रही है। प्रभावित क्षेत्रों की दो लाख से अधिक की आबादी को बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है इसे देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


-



सड़कों को खोलने के लिए लगीं जेसीबी, नहीं हुआ भुगतान

पिथौरागढ़। आपदा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पिछले आपदाकाल में सड़कों को खोलने में लगाई गईं जेसीबी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। पिथौरागढ़ डिविजन में ही जेसीबी संचालकों को एक साल बाद भी 50 लाख का भुगतान नहीं हो सका है। अन्य डिविजन में यही हालात हैं। समय पर भुगतान न होने से जेसीबी संचालक आपदाकाल में विभाग को अपनी जेसीबी देने से हाथ पीछे खींचते हैं। ऐसे में सड़कों को समय से खोलना चुनौती बनता है।



-

पिथौरागढ़ डिविजन में 40 सड़कों के लिए भेजे हैं 3.40 करोड़ के प्रस्ताव



पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिविजन में आपदा से 40 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। विभाग ने दो महीने पहले इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए 3.40 करोड़ का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा। अब तक इन प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ईई विवेक सक्सेना ने कहा प्रस्ताव भेजे गए हैं। बजट का इंतजार है। बजट मिलते ही सड़कों का सुधारीकरण होगा।

डीडीहाट डिविजन को 4.35 करोड़ रुपये की जरूरत

पिथौरागढ़। डीडीहाट डिविजन के ईई आशुतोष ने बताया कि आपदा से मुनस्यारी क्षेत्र में सड़कों को अधिक नुकसान हुआ है। इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए पांच करोड़ की जरूरत थी। 45 लाख रुपये शासन से तो 20 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग से मिले थे। अब भी 4.35 करोड़ रुपये की जरूरत है इसका प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है जल्द बजट जारी होगा और सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू होगा।



गंगोलीहाट डिविजन का दो करोड़ रुपये अटका



पिथौरागढ़। गंगोलीहाट डिविजन में आपदा से 10 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं जो बजट के अभाव में अब तक नहीं सुधर सकीं हैं। ईई राकेश नैथानी ने कहा कि इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए 2.23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है इसे स्वीकृति का इंतजार है। कहा बजट मिलने के बाद ही क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधारीकरण संभव है। उम्मीद है जल्द बजट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें