फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप वाहन से 68 पेटी शराब बरामद

Wed, 28 Jan 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार की रात टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर घाट के पास एक पिकप वाहन से 68 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब रामपुर से पिथौरागढ़ बेचने को लाई जा रही थी। पुलिस ने पिकप को सीज कर चालक को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह शराब पिथौरागढ़ के किसी तस्कर को घाट में सौंपी जानी थी लेकिन यह तस्कर मौके पर नहीं पहुंचा तो शराब से लदा पिकप पिथौरागढ़ के लिए आने लगा।
विज्ञापन

कोतवाल गणेश सिंह सामंत और एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा कल रात 11 बजे घाट के पास गश्त पर थे। तभी टनकपुर की तरफ से आ रहे पिकप वाहन को रोका गया। चेकिंग के दौरान पिकप में भारी मात्रा में शराब मिली। कोतवाल ने बताया कि पिकप चालक शंभू राणा निवासी कुटौली, जागेश्वर अल्मोड़ा तो पकड़ में आ गया लेकिन पिकप में सवार उसका मालिक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। शराब से लदी पिकप को रात ही में कोतवाली लाया गया। पेटियों में आईजीएल ब्रांड की रम की बोतलें रखी हुई थी। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि पिथौरागढ़ में किसे यह शराब दी जानी थी। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बड़ी मात्रा में शराब पकड़ने प पुलिस टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें