पिथौरागढ़ के सेरा बाराकोट में आयोजित शिविर में मरीज जांच कर दवा लिखते चिकित्सक। संवाद
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ग्राम सेरी बारकोट में महिला डेयरी पिथौरागढ़ दुग्ध समिति के सहयोग निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. योगेश गरजोला ने 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ज्यादातर मरीज जोड़ों के दर्द, मोतियाबिंद, बीपी, शुगर, सर्दी, जुकाम और गठिया के मिले। लैब तकनीशियन संजय डालाकोटी ने मरीजों रक्त जांच और नेत्र तकनीशियन दीपक कुमार ने नेत्र जांच की। शिविर में राहुल पांडे ने सहयोग किया। शिविर में लीला गरजोला, कंचन, हरीश सिंह, कैलाश सिंह, गंगा देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद