फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharchula: भूस्खलन में फंसे 46 यात्रियों समेत 63 लोगों को हेली से किया रेस्क्यू, सभी ने प्रशासन का आभार जताया

Mon, 16 Sep 2024 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला में विधायक हरीश धामी और स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन ने हेली की 14 उड़ानों से 46 यात्रियों समेत 43 लोगों को रेस्क्यू किया। पिछले चार दिन से तवाघाट में फंसे यात्रियों और ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
धारचूला के ग्राम बुदी से बीमार महिला को ले जाता पुलिस कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला में विधायक हरीश धामी और स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन ने हेली की 14 उड़ानों से 46 यात्रियों समेत 43 लोगों को रेस्क्यू किया। पिछले चार दिन से तवाघाट में फंसे यात्रियों और ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। धारचूला-तवाघाट सड़क मलबा और बोल्डर आने से चेतुलधार के पास बंद हो गई थी। इसके चलते आदि कैलाश, ओम पर्वत और पंचाचूली दर्शन को गए चेन्नई, पंजाब, हरिद्वार के यात्री वहीं फंस गए थे।

विज्ञापन


रविवार को सीडीओ दीपक सैनी और एसडीएम मंजीत सिंह ने हेली से यात्रियों, बीमार लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया गया। आर्मी हेलीपेड से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान खेला, सिर्खा और बुदी गांवों से यात्रियों के साथ ही 11 ग्रामीणों को धारचूला लाया गया। धारचूला से छह लोगों को गांव ले जाया गया। सिर्दांग की पूर्व प्रधान विमला देवी घर में कार्य करते समय झुलस गई थीं, उनके साथ ही बीमार पूर्व जिपं सदस्य मान सिंह (85) और बुजुर्ग मदी देवी को इलाज के लिए धारचूला लाया गया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, सीएम ने खुद की पूरे अभियान की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि कैलाश यात्री चेन्नई की गोमती ईश्वरम, पंजाब लुधियाना के विनोद शर्मा ने बताया कि यात्रा अच्छी रही लेकिन वापसी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तवाघाट में यात्रियों के लिए महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद के आश्रम में निशुल्क रहने, खाने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए यात्रियों ने प्रशासन के साथ ही महामंडलेश्वर का भी आभार जताया। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सोमवार को भी हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें