फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन नेटवर्क विहीन 74 बूथों में रेडियो संचार का सहारा,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 589 पोलिंग बूथों में से 74 बूथों में मोबाइल फोन नेटवर्क न होने के कारण इन बूथों को पुलिस की रेडियो संचार सेवा दी जाएगी। इसके लिए रिले केंद्र बना दिए गए हैं। धारचूला के सबसे अधिक 45 बूथों में संचार सेवा नहीं है। डीडीहाट के 17 तो गंगोलीहाट के 10 और पिथौरागढ़ तहसील के केवल दो बूथों को वायरलेस सेवा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


धारचूला विधानसभा क्षेत्र के नामिक, सांईपोलू, क्वीरीजिमियां, बौन, गोल्पा, तोमिक, होकरा, सैंणराथी, बांसबगड़, समकोट, दिगतड़, सोबला, न्यू, दर, सुमदुम, बौंगलिंग, तांकुल, सिरखा, रूंग, सिर्दांग, कुरीला, सोसा, जयकोट, हिमखोला, खेत, सुवा, खेला, बरम, बलमरा, जुम्मा, खातपोली, पनियार, बोरागांव, छाना, धामीगांव, कालिका, किमखोला, जौलजीबी, खोयम, बुंगबुंग, पांगला, पांगू, छलमाछिलासौ, खिम, सुवा बूथ को वायरलेस सेवा से जोड़ा जाएगा।

डीडीहाट के रणुवा, धामीगौड़ा, दोबांस, क ठियानी, मनकोट, भटेड़ी, झूलाघाट के दो बूथ, गैठीगाड़ा, कानड़ी, गौड़ीहाट, जामिरपानी, मायाखेत, बलतड़ी, बिसखोली, सुनखोली, बथौली में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बाजड़, बुसैल, चौना, बुरसम, पव्वाधार कुंतोला, बोयल, बुंगली, सिनलेख, सुरखाल पाठक, सारतोला बूथ और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ बेड़ा और हल्दू में रेडियो संचार सेवा से काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें