झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत कस्बे झूलाघाट की संचार व्यवस्था शुक्रवार रात से ठप है। संचार सेवा ठप होने से लोग अपना से बातें नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के मोबाइल और लैंडलाइन फोन एक साथ बंद होने से लोग परेशानी में है। संचार सेवा में आए दिन व्यवधान होने से लोगों में भारी गुस्सा है।
मूनाकोट ब्लॉक के पांच दर्जन से अधिक गांवों गांवों की संचार व्यवस्था शुक्रवार से ठप पड़ी है। इस कारण झूलाघाट सहित गांवों के मोबाइल और लैंडलाइन फोन बंद है। क्षेत्र में बीएसएल की सेवा देने के लिए मजिरकांडा में लगे टावर में फिर से कोई खराबी आ गई है। जिस कारण झूलाघाट के लैंडलाइन में डायल टोन नहीं आ रही है।
फोन के काम न करने से यहां के ब्रॉडबैंड भी काम नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश फोन में ब्रॉडबैंड जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में निजी कंपनियों के टावर की भी सिग्नल कम करने से यहां पर कोई भी संचार काम नहीं कर रहे हैं। लोगों ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।