फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के जगदीश अध्यक्ष अनिल बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो कार्यकारिणी के चुनाव में जगदीश भट्ट अध्यक्ष और अनिल त्रिपाठी को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह की देखरेख में रोडवेज डिपो परिसर में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। कार्यकारिणी में भरत भंडारी और प्रकाश भट्ट को उपाध्यक्ष, आनंद बल्लभ संगठन मंत्री और केडी मिश्रा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने निगम और कर्मचारी हित की शपथ ली।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि यूनियन का आगामी एजेंडा सभी कार्मिकों को समानता का अधिकार दिलाना और शोषण पर अंकुश लगाना है। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, विनोद पांडेय, रमेश पंत, सतीश कुमार, रमेश मुरारी, शेर सिंह बिष्ट, मोहम्मद रफत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें