फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिसं के उपाध्याय अध्यक्ष, पंत मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की विण ब्लॉक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुशील उपाध्याय अध्यक्ष, गिरिजा शंकर पंत मंत्री चुने गए।
विज्ञापन


केएनयू राइंका पिथौरागढ़ के सभागार में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि विण के खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताया। जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति समझते हैं। सरकार को भी शिक्षकों के प्रति अपने दायित्वों को समझना होगा। जिला मंत्री प्रवीण रावत ने कहा कि जिला संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास जारी रखेगा।

द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुशील उपाध्याय को अध्यक्ष, गिरिजा शंकर पंत को मंत्री, देवेश अवस्थी और तर्जनी उपाध्याय को उपाध्यक्ष, दिनेश पाटनी को संयुक्त मंत्री, मोहन चंद्र जोशी को संरक्षक चुना गया। संजय पांडेय के संचालन में हुए अधिवेशन में प्रधानाचार्य महिमन कन्याल, सीबीएस कन्याल, हरिदत्त पुजारी, मोहन जोशी, संजय जोशी, दिनेश भट्ट, राजेश पंत, गिरीश पांडेय, ललित धामी, निरंजना पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें