फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि पालिका की पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नगर के समग्र विकास के लिए बुद्धिजीवी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष रावत शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को वार्डों में घूमकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। प्रमुख जन समस्याओं का समाधान पहले किया जाएगा। नगर के विकास के लिए बारात घर, कूड़ा रिसाइक्लिंग प्लांट, मोक्षधाम की परियोजनाएं सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाटकोट स्थित निर्माणाधीन बारात घर में कई अनियमितताएं हैं।

लोनिवि के अभियंताओं के साथ इसका निरीक्षण किया जाएगा। कहा कि नए वार्डों में सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वहां रास्ते, पथ प्रकाश, कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम नहीं करने वाले सफाई कर्मियों को एक मौका दिया गया है। यदि इसके बाद भी उनमें सुधार नहीं आया तो उन्हें हटा दिया जाएगा। निष्क्रिय पड़ी मोहल्ला स्वच्छता समितियां फिर से बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


पालिका में कार्य करने वाले कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सीवर लाइन की सुविधा दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नगर में पार्किंग की दिक्कत के संबंध में कहा कि नए स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें