फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए बनेगा अलग वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड की तरह बुजुर्गों के लिए भी अलग वार्ड बनेगा। इस वार्ड में केवल बुजुर्ग मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। अलग वार्ड बनने से बीमार बुजुर्गों को कई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


200 बेड के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि बेड कम होने से मरीजों को बरामदों के फर्श पर भर्ती करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए इस समय जिला अस्पताल में वार्ड और बेड बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है। जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए भी अलग वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।

60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को इसी वार्ड में रखा जाएगा। इस वार्ड में लगभग एक दर्जन बुजुर्ग मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.निर्मला पुनेठा ने बताया कि वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा है। वार्ड तैयार होने के बाद अस्पताल में आने वाले बुजुर्गों को इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें