फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिर्थी में पुलिया ध्वस्त, आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बिर्थी झरने से करीब 500 मीटर ऊपर बनी पैदल पुलिया रविवार सुबह तेज बारिश के दौरान गधेरे का जलस्तर बढ़ने से बह गई। लेटवा निवासी भवान सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा को पुलिया बहने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुल बहने से बिर्थी गांव के लेटवा तोक में रहने वाले लोगों के साथ ही खलियाटॉप ट्रैकिंग रूट पर भी आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बहने से माइग्रेशन से लौटने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गांव के लोगों ने पुल की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।

उप निरीक्षक वर्मा ने बताया कि पुल ध्वस्त होने की सूचना तहसील को दे दी गई है। पुल ध्वस्त होने से हो रही दिक्कतों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। पुल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। पुल बनने तक अस्थायी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें