फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से यात्री भीमताल, जागेश्वर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर पांचवें एवं छठे दल के यात्री पिथौरागढ़ से भीमताल और जागेश्वर को रवाना हो गए हैं। दोनों दलों के यात्री बुधवार रात दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


गुंजी में नौ दिनों से फंसे पांचवें दल के 59 और छह दिनों से फंसे छठे दल के 54 यात्रियों को मंगलवार को मौसम खुलने पर पिथौरागढ़ लाया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पांचवें दल के यात्री भोजन के बाद भीमताल और छठे दल के यात्री जागेश्वर रवाना हो गए हैं। छियालेख में मौसम यदि बाधा नहीं बनता तो पांचवें दल के यात्री 18 जुलाई को ही दिल्ली पहुंच जाते। पांचवें दल के यात्री निर्धारित समय से एक हफ्ता विलंब से बुधवार शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे। छठे दल के यात्रियों को 22 जुलाई को दिल्ली पहुंचना था।

यात्री तीन दिन विलंब से बुधवार रात दिल्ली पहुंचेंगे। अभी 9वां, दसवां और 11वें दल के यात्री मार्ग पर हैं। केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अभी 12वें दल का शेड्यूल तय नहीं है। इस दल को पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 26 जुलाई को अल्मोड़ा पहुंचना था। दल को एक-दो दिन दिल्ली में ही रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम ठीक रहता है और यात्री तय समय पर गुंजी पहुंच जाते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें