फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मात्र 58 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बीए, बीएससी और बीकॉम में मात्र 58 प्रवेश हुए। अधिकतर छात्र-छात्राओं को मूल प्रमाण पत्र नहीं लाने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बृृृहस्पतिवार से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीए प्रथम वर्ष में प्रो.सरोज वर्मा की देखरेख में 15 प्रवेश हुए। बीएससी में प्रो.जेएस गढ़िया की देखरेख में प्रवेश प्रक्रिया में 38 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीकॉम में प्रो.जगदीपक जोशी की देखरेख में हुई प्रवेश प्रक्रिया में पांच छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने बताया कि पहले दिन अधिकतर छात्र-छात्राएं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति नहीं लाए, इसके चलते प्रवेश नहीं हो सके।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लाने को कहा है। प्राचार्य ने ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा स्नातकोत्तर विज्ञान विषय के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं से भी सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति 14 जुलाई तक संबंधित विभागाध्यक्षों के पास जमा कराने को कहा है। इसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया की वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें